Search

September 26, 2026 10:05 am

प्रतिभा सम्मान व नशा उन्मूलन कार्यक्रम, स्टेट टॉपर तमोजित घोष सहित कई मेधावी छात्र सम्मानित।

पाकुड़िया (पाकुड़)। राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, पाकुड़िया में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह नशा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लोदो सोरेन, उपाध्यक्ष पिंकी हांसदा एवं प्रधानाध्यापिका प्रमिला टुडू द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम की शुरुआत नशा विरोधी जागरूकता संदेश से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को नशा से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने नशा के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे जीवन बर्बादी का कारण बताया। इसके पश्चात विद्यालय के गौरव, मैट्रिक एवं इंटर के टॉपर्स छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इंटर साइंस में स्टेट टॉप टेन में स्थान बनाने वाले जिला टॉपर तमोजित घोष को उनकी माता काकोली मंडल के साथ गोल्ड मेडल व उपहार देकर प्रधानाध्यापिका प्रमिला टुडू ने सम्मानित किया। इसी क्रम में इंटर आर्ट्स व साइंस में जिला टॉप टेन में स्थान पाने वाले तेजस्वी यादव, तनुश्री यादव, देव घोष, वर्षा दत्ता और ईशा कुमारी, वहीं मैट्रिक में टॉप टेन में आने वाले जतन मुर्मू और वाहिद अंसारी को भी शिक्षकों द्वारा गोल्ड मेडल एवं उपहार प्रदान किए गए। विद्यालय स्तर पर मैट्रिक व इंटर में टॉप टेन रहे फ्रेंकलिन हांसदा, रविंद्र हेंब्रम, भुवनेश्वर घोष, निरोज हांसदा, रिमी दास, बृष्टि पाल, आयुषी कुमारी, सम्मी कुमारी, नगमा प्रवीण, जूलियस मरांडी, नीता कुमारी, प्रीति मुर्मू, अजय मुर्मू, नितेश भंडारी, राकेश मुर्मू, प्रेम कुमार, संगीता सोरेन, पूजा साह, बीटू हांसदा, आकांक्षा भगत और रितिका गुप्ता को भी मेडल और उपहार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की खूबसूरती को और बढ़ाते हुए छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन शिक्षक मनोरंजन प्रसाद ने किया। इस अवसर पर शिक्षक ओमप्रकाश भगत, आमोद राय, राजू हांसदा, श्वेता टेरेसा हांसदा, पामित्रा चटर्जी, रविन्द्रनाथ घोष, सुब्रतो दफादर, अविजित साहू, सुनील कुमार, विजय टुडू, मंगल हांसदा, सबिता भगत समेत अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

img 20250626 wa00466636834336753462721
img 20250626 wa00478873382939289225347

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!