Search

September 28, 2026 4:51 am

दो माह के बच्चे की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, बिजली प्लांट से तार चोरी करते आरोपी भी धराया।

पाकुड़ मुफस्सिल थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पहला मामला संग्रामपुर का है, जहां दो माह के बच्चे को पटककर मारने के आरोप में उसके पिता सारजेन शेख को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार मामले में पाकुड़ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 114/26, दिनांक 12 अगस्त 2026 के तहत धारा 103, 61(2), 3(5) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी सारजेन शेख, पिता माहामोद शेख, संग्रामपुर निवासी है। वहीं, दूसरे मामले में भवानीपुर बिजली प्लांट में घुसकर तार काटकर चोरी करने के आरोप में हनजेला शेख को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पाकुड़ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 113/26, दिनांक 12 अगस्त 2026 के तहत धारा 303(2), 62 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी हनजेला शेख, पिता नुरसेद शेख, बेलपोखर निवासी है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!