Search

April 27, 2026 6:28 pm

राजद का वार–घोटाले पर सरकार घिरती, युवाओं की टोली बनी लालू की नई ताकत

झारखंड में घोटाले की गूंज।

पाकुड़। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से झारखंड राज्य जल छाजन ग्रामीण विकास विभाग में हो रहे कथित घोटाले का खुलासा करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रेस वार्ता की अगुवाई राजद जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया ने की। महावीर मड़ैया ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग में योजनाओं के नाम पर व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है, जिसकी जांच की मांग पार्टी जल्द सरकार से करेगी। उन्होंने कहा कि गरीबों और पिछड़ों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आरजेडी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रेस वार्ता के दौरान छात्र नेता कान्हू हांसदा के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने आरजेडी की सदस्यता ली। मंच से सभी का स्वागत पुष्पमाला व पट्टा पहना कर किया गया। इस अवसर पर महावीर मड़ैया ने कहा, “आज का युवा ही वर्चस्ववादी राजनीति का जवाब है। राजद ऐसे युवाओं को मंच देता है जो देश में समता, न्याय और विकास की राजनीति चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि महागठबंधन राज्य में पूरी तरह मजबूत है और 2024 में जिस उम्मीद के साथ जनता ने साथ दिया, उसी राह पर पार्टी आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने की मुहिम तेज की जा रही है। कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिंह, रमेश सिंह, असफाक आलम उर्फ राजू, मनसा मुर्मू समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर ‘गरीबों की लड़ाई, राजद की अगुवाई’ के नारे गूंजते रहे।

img 20250626 wa00501436828993735154008

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!