Search

April 27, 2026 3:42 pm

पाकुड़ में 28 जून की ‘संविधान बचाओ रैली’ टली, अब और भव्य आयोजन की तैयारी

केशव महतो और प्रभारी रिजु दिल्ली रवाना, शिबू सोरेन की तबीयत जानने पहुंचे; कांग्रेस ने कहा— कार्यकर्ता अब और बेहतर तैयारी कर पाएंगे।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ की सरजमीं पर 28 जून को होने वाली कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित ‘संविधान बचाओ रैली’ अब कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में लिया गया, जिसमें प्रदेश नेतृत्व की अनुपस्थिति के कारण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। कांग्रेस ने भरोसा दिलाया है कि यह आयोजन अब और भी भव्य रूप में जल्द नई तिथि के साथ संपन्न होगा।प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष सतीश पॉल मंजनी ने कहा कि रैली की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में गज़ब का उत्साह था। मंच से लेकर मैदानी स्तर तक की व्यवस्था लगभग पूरी हो चुकी थी। लेकिन ऐन मौके पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. रिजु और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत की जानकारी लेने के लिए दिल्ली रवाना होना पड़ा।सतीश पॉल मंजनी ने बताया, “हमारे नेताओं की प्राथमिकता में दिशोम गुरु का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। ऐसे में उनका दिल्ली जाना आवश्यक हो गया। हालांकि, यह रैली स्थगित जरूर हुई है, लेकिन हमारे जोश और जज़्बे में कोई कमी नहीं आई है। हम जल्द ही नई तिथि तय कर इसे और अधिक ऐतिहासिक बनाएंगे।इस मौके पर सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद खान, महासचिव तनवीर आलम, पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार एवं साहिबगंज से वरिष्ठ नेता अशोक दास भी उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि रैली की स्थगन एक विराम जरूर है, लेकिन इसका उद्देश्य और संदेश और भी ताकतवर होकर जनता के सामने आएगा।कार्यकर्ताओं की भावना को सम्मान देते हुए सतीश पॉल मंजनी ने कहा, “यह विराम नहीं, एक और बड़ी तैयारी का अवसर है। पाकुड़ की धरती संविधान की रक्षा के संकल्प की गवाह बनेगी।

img 20250627 wa0029375602718087667952

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!