सतनाम सिंह
पाकुड़ | झामुमो के वरिष्ठ नेता और झारखंड की राजनीति के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना में झुके पाकुड़ नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी। उन्होंने कामाख्या दरबार में माता के चरणों में माथा टेकते हुए कहा कि “गुरुजी सिर्फ एक नेता नहीं, झारखंड की आत्मा हैं।” आदित्य तिवारी ने कहा कि “मेरे पितातुल्य गुरुजी की तबीयत में बीते कुछ दिनों से थोड़ी गिरावट आई थी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है। देश के बेहतरीन डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और राहत की बात है कि स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा है।” उन्होंने कहा कि “गुरुजी की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। हमें विश्वास है कि वे बहुत जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटेंगे और हम जैसे कार्यकर्ताओं को फिर से दिशा दिखाएंगे। गुरुजी का मार्गदर्शन ही पार्टी की असली ताकत है।”
आदित्य ने आगे कहा कि सिर्फ झामुमो ही नहीं, पूरे झारखंड की जनता आज शिबू सोरेन जी की सलामती के लिए दुआ कर रही है। एक जननायक के प्रति यह प्रेम और श्रद्धा अपने आप में मिसाल है।