Search

June 29, 2025 3:43 pm

9 बेंचों में निपटे 57 केस, पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन।

पाकुड़ | झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) रांची के निर्देश पर शनिवार को पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह ने की। इस लोक अदालत में कुल 9 बेंच का गठन किया गया, जिसमें 57 मामलों का समाधान आपसी सहमति से किया गया। अदालत परिसर में दिनभर न्यायिक गतिविधियां चलीं और पक्षकारों ने भी मामलों के निपटारे में सहयोग दिखाया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्रा, सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्ज्वल बेक और प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से वादों का समाधान न सिर्फ जल्दी होता है, बल्कि इससे समय और खर्च दोनों की बचत होती है। न्यायालय ने लोगों से अपील की कि वे आपसी विवादों को सुलझाने के लिए लोक अदालत जैसे विकल्पों का अधिक से अधिक लाभ लें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर