Search

June 29, 2025 5:33 pm

लिट्टीपाड़ा में भाजपा मंडल कोर कमिटी की बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान को लेकर बनी नई रणनीति

प्रशांत मंडल

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व विशेष सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर शनिवार को लिट्टीपाड़ा के अनिता होटल में भाजपा मंडल कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने की। इस दौरान जिलेभर में चल रहे सदस्यता अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिन क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या है, वहां फॉर्म के माध्यम से सदस्यता जोड़ने की व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी कार्यकर्ता या नागरिक अभियान से वंचित न रह जाए। समीक्षा बैठक में मंडल अध्यक्षों को उनके क्षेत्र के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर की जिम्मेदारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए और कहा गया कि सभी मंडलों में अलग से बैठक आहूत कर रणनीति बनाई जाए। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अभियान के शेष लक्ष्यों को पूरा करने के लिए विशेष रणनीति और कार्य योजना भी तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया और कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा पहुंचानी होगी। मौके पर भाजपा अजजा मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू, बाणेश्वर सोरेन, रॉबर्ट मालतो, सुरेन्द्र हेंब्रम, सोहन बास्की, मुंशी मुर्मू, मंगल टुडू सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी दिनों में पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क अभियान, विशेष बैठकें और कार्यकर्ता संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर