Search

April 27, 2026 11:12 am

स्वास्थ्य विभाग की टोली पहुंची चौखट तक, घर-घर जांच और तुरंत इलाज

बीमारियों की पहचान कर मौके पर ही किया जा रहा इलाज, डीसी के निर्देश पर अधिकारियों ने लिया जायजा

पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन दिनों एक महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर घर-घर दस्तक दे रही है और लोगों की स्वास्थ्य जांच कर बीमारियों की पहचान की जा रही है।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खालिद अहमद ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति में बीमारी की आशंका भी नजर आती है, तो मौके पर मौजूद चिकित्सक जांच कर त्वरित इलाज की व्यवस्था कर रहे हैं। यह अभियान बीते 20 दिनों से चल रहा है और आगामी 1 जुलाई तक जारी रहेगा।
अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए डीसी के निर्देश पर डीआरसीएचओ डॉ. एसके झा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने डूमरचीर, बढडदाहा, सालघाटी, तालडीह सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी स्वास्थ्य जांच करवाई। मौके पर डॉ. शिवम कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की अन्य टीमें भी मौजूद थीं। यह अभियान ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!