Search

January 27, 2026 2:37 am

लेटेस्ट न्यूज़

महेशपुर में पीर बाबा की मजार पर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए चादरपोशी और दुआ।

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष वदूद बोले- बाबा हम सबकी ताकत हैं, पूरा झारखंड कर रहा प्रार्थना

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत जलालुद्दीन पीर बाबा मजार शरीफ में रविवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए चादरपोशी की और विशेष दुआ मांगी। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने किया।
उन्होंने कहा कि “बाबा हमारे संघर्षों की प्रेरणा हैं। उनका आशीर्वाद हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है। आज जब वो अस्वस्थ हैं, तो सिर्फ महेशपुर नहीं, पूरा झारखंड और देशभर में उनके चाहने वाले उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें जल्द पूर्ण स्वस्थ करें और हमें फिर से उनका मार्गदर्शन मिले।” इस मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। सभी ने बाबा के शीघ्र स्वस्थ होने की सामूहिक प्रार्थना की। मौजूद लोगों में एनामुल हक, मैनुद्दीन अंसारी, पप्पू अंसारी, नसीम अहमद, मोताहार शेख, मो. असाद, आजीम शेख, बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, निरोज मड़ैया, डब्लू शेख, हन्नान मियां, बाबू शेख, बाकुल शेख, मिस्त्री मुर्मू, करीम अंसारी, नजरुल अंसारी, सेंटु शेख, मालेक शेख, मैमूर शेख, मुहर्रम शेख, बोद्दी शेख, कुर्बान शेख, नूर आलम और जुल्मोहम्मद अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

img 20250629 wa00364993797425158953219
img 20250629 wa00358172442620427454935

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर