Search

July 27, 2025 8:09 pm

1.25 लाख सदस्य बनाने को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राकेश प्रसाद बोले– हर बूथ पर गूंजेगा कमल।

राजकुमार भगत

पाकुड़ | भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को लेकर विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक भाजपा जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने की। इस दौरान अभियान की प्रगति, चुनौतियों और आगामी रणनीति को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद एवं प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी उपस्थित हुए। श्री प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि यह अभियान पार्टी के विस्तार का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की समीक्षात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि सभी शक्ति केंद्रों और बूथों को चिन्हित किया जा चुका है, अब ज़रूरत है धरातल पर सक्रियता की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नेटवर्क विहीन क्षेत्रों को भी सदस्यता से जोड़ने के लिए फॉर्म आधारित प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कार्यकर्ताओं से उत्साहपूर्वक अभियान में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि “यह संगठन पर्व है, जिसे पूरे जोश और समर्पण से मनाया जाना चाहिए। भाजपा की सदस्यता प्राप्त करना प्रत्येक राष्ट्रवादी कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है।” बैठक में जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने बताया कि पाकुड़ जिले में 1,25,000 सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नई रणनीति और कार्य विभाजन पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में अनिता मुर्मू, धनेश्वर साह, सुकुमार मंडल, फूलबाबू कोड़ा, गौतम पाल, सुशांत घोष, मनोरंजन सरकार, बाणेश्वर सोरेन, नोरेन साह, अनुग्रहित प्रसाद साह, सरिता मुर्मू, राजेंद्र शेखर सिंह, धर्मेंद्र त्रिवेदी, जामु मरांडी, विवेकानंद तिवारी, शबरी पाल, दीपक साह, रतन भगत, मोहन मंडल, राहुल यादव, राहुल मिश्रा, सुजीत यादव, गोपाल भगत, मोजेस टुडू, मो राजा, पवन भगत, बनेश्वर सोरेन, सपन दुबे, पार्वती देवी, प्राची चौधरी, अश्वनी झा, मनोज गुप्ता, रामजी साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर