प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)सहायक अध्यापक संघ के सदस्यो ने रविवार को सर्किट हाउस पाकुड़ में लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मु को सहायक अध्यापक के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष ब्रजमोहन ठाकुर के अगुआई में अपनी समस्याओं को लेकर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा।
जिसमें ये मुख्य मांग है!
राज्य के सभी सहायक अध्यापकों को समान काम के बदले समान वेतन दिया जाए। गत आंदोलन के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्य काल में रांची एवं राज्य के विभिन्न थाना मे दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए।मृत सहायक अध्यापकों के आश्रित को अनुकम्पा का लाभ प्रदान किया जाए। एवं 28 अगस्त 2024 को सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के साथ हुए समझौतों को लागू किया जाए!सहायक अध्यापकों का सेवा 62 वर्ष किया जाए। विभागीय अधिकारीयों के द्वारा झारखंड के करीब 1700 सहायक अध्यापकों को फर्जी शैक्षणिक संस्थान का हवाला देकर कार्यमुक्त किया गया है इस आदेश को अविलंब निरस्त किया जाए! मौके पर जिला सचिव मानिक मंडल, अशोक कुमार साहा, हीरालाल साहा, राजेश कुमार मंडल, जितेन मरांडी, प्रियंका कुमारी सहित दर्जनों सहायक अध्यापक उपस्थित थे।