Search

August 5, 2026 11:50 am

अपराधिक मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

पाकुड़। जानकीनगर गांव में एक आपराधिक मामले में पाकुड़ मुफस्सिल पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नासीर शेख (36 वर्ष) और होबी शेख उर्फ हबीबूर शेख (32 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों जेबूर शेख के पुत्र हैं और जानकीनगर, थाना पाकुड़ मुफस्सिल के रहने वाले हैं। यह कार्रवाई पाकुड़ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 185/25, दिनांक 02 अगस्त 2025 के तहत की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 109(1), 303(2), 352 और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है, जो कि गंभीर अपराधों की श्रेणी में आता है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!