Search

May 13, 2026 4:50 am

रहसपुर में गूंजा न्याय का संदेश, नशा मुक्त समाज और बाल विवाह के खिलाफ चला जागरूकता अभियान।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ की पहल पर ग्रामीणों और छात्रों को बताया गया अधिकारों का महत्व।

पाकुड़। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ की ओर से शनिवार को रहसपुर पंचायत भवन एवं लीगल लिटरेसी क्लब में व्यापक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देश पर और डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान नालसा की विभिन्न योजनाओं—जैसे साथी योजना, डॉन योजना, जागृति योजना, आशा इकाई योजना—पर विस्तार से जानकारी दी गई। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो. नुकूमुद्दीन शेख ने बताया कि जिन निराश्रित बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं हैं, उन्हें साथी योजना के तहत चिह्नित कर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि वे सरकारी योजनाओं से जुड़ सकें। जागृति योजना के तहत ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया गया, वहीं डॉन योजना के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। आशा इकाई योजना के अंतर्गत बाल विवाह की रोकथाम, पीड़ितों को कानूनी सलाह व शिक्षा से जोड़ने जैसे अहम मुद्दों पर प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में लीगल लिटरेसी क्लब जीदातो गर्ल्स हाई स्कूल और राज पल्स टू स्कूल पाकुड़ में भी जागरूकता कार्यक्रम चला, जहां कमला राय गांगुली और अमूल्य रत्न रविदास ने बाल विवाह, शिक्षा के अधिकार और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, नशा मुक्ति, बाल विवाह से मुक्ति और योग्य लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता से जोड़ना था। मौके पर पंचायत मुखिया गीता कुमारी, पीएलवी मो. सायेम अली, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

img 20250802 wa0035706028904267012746

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!