अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड के राजदाहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टिटनस वेक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का नेतृत्व स्थानीय चिकित्सक डॉ. मंजर आलम ने किया। डॉ. आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के 10 और 16 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को टिटनस से सुरक्षा के लिए इंजेक्शन दिया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे प्रखंड में चलाया जाएगा, जिसमें सभी विद्यालयों के इसी आयु वर्ग के बच्चों को टिटनस का इंजेक्शन लगाया जाएगा।
इस अवसर पर एएनएम के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।





