Search

July 12, 2026 9:11 pm

पाकुड़ में दिनदहाड़े दुस्साहस, महिला शिक्षिका के गले से दो लाख की सोने की चेन झपट ले गए बदमाश

ज्वेलरी दुकान से घर लौट रही थीं शिक्षिका, अपाचे बाइक पर आए दो नकाबपोश अपराधी; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज।

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर मोहल्ले में रविवार को दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की वारदात ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपाचे बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने एक महिला शिक्षिका के गले से करीब 10 से 12 ग्राम वजन की सोने की चेन झपट ली और पलक झपकते ही फरार हो गए। छीनी गई चेन की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़िता प्रेरणा राज यूएचएस तोराई स्कूल में शिक्षिका हैं और श्याम नगर में किराये के मकान में रहती हैं। जानकारी के अनुसार, वह मोहल्ले की एक ज्वेलरी दुकान से काम निपटाकर पैदल घर लौट रही थीं। दुकान से कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाए अपाचे बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे। पीछे बैठे अपराधी ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि शिक्षिका संभल भी नहीं सकीं और दोनों आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गए।
पीड़िता के अनुसार, बाइक चला रहा युवक काले कपड़ों में था, जबकि पीछे बैठे अपराधी ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश निकल चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

img 20260712 wa00053071082464968248802
img 20260712 wa00061531943393124650762

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!