Search

August 20, 2026 11:29 pm

पशुपालन विभाग की टीम के पहुंचने पर पशुपालक अपने पशुओं एवं बकरियों का टीकाकरण अवश्य कराएं: जिला प्रशासन

अक्षय कुमार

रामगढ़। जिले में पशुओं एवं बकरियों को विभिन्न संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक जिले में 74,907 पशुओं को एफएमडी (खुरहा-मुंहपका रोग) का टीका तथा 1,23,513 बकरियों को पीपीआर का टीका लगाया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा सभी पशुपालकों से अपील की गई है कि जब भी पशुपालन विभाग की टीकाकरण टीम उनके गांव अथवा घर तक पहुंचे, तो अपने-अपने पशुओं का एफएमडी तथा बकरियों का पीपीआर टीका अवश्य लगवाएं।

img 20260820 wa01282867874640084369503

समय पर टीकाकरण से पशुओं एवं बकरियों को गंभीर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद मिलती है तथा पशुपालकों को होने वाले आर्थिक नुकसान को भी कम किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने सभी पशुपालकों से टीकाकरण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि पशुपालन विभाग की टीम के पहुंचने पर अपने सभी योग्य पशुओं एवं बकरियों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं।

img 20260820 wa0130145658293057872782

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!