Search

October 15, 2026 11:16 pm

संथाल परगना के मुद्दों को लेकर कालिदास मरांडी ने बाबूलाल मरांडी से की अहम मुलाकात।

पाकुड़िया। प्रखंड प्रमुख व भाजपा नेता कालिदास मरांडी ने रविवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान कालिदास मरांडी ने संथाल परगना और महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मुलाकात बेहद सार्थक रही। कालिदास मरांडी ने बाबूलाल मरांडी से विधानसभा सत्र में संथाल आदिवासी समाज पर हो रहे शोषण और क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!