Search

October 15, 2026 9:28 pm

पेसा कानून पर दो दिवसीय कार्यशाला, पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार व जिम्मेदारियों की मिली ट्रेनिंग।

अमड़ापाड़ा। प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को अनुसूचित क्षेत्र में ग्रामसभा के अधिकार और जिम्मेदारियों पर प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी औसफ अहमद खान, बीपीआरओ जिल्लूर रहमान और पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। अमड़ापाड़ा प्रखंड के 10 पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य और ग्राम प्रधान इसमें शामिल हुए। प्रशिक्षक शिव टुडू ने बताया कि पेसा कानून के तहत मुखिया, ग्राम प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्यों को उनके अधिकारों व जिम्मेदारियों की जानकारी दी जा रही है। उद्देश्य है—ग्रामसभा की भूमिका स्पष्ट करना, पंचायत प्रतिनिधियों को संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना। बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने पेसा अधिनियम और अनुसूचित क्षेत्रों से जुड़े प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर जेई सोहेल शेख, ट्रेनर और सभी पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!