पाकुड़ | कांग्रेस भवन में सोमवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जनाब तनवीर आलम ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान युवा संगठन को लेकर विशेष बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार ने की। अपने संबोधन में तनवीर आलम ने युवा कांग्रेस को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बिहार में राहुल गांधी के वोट के अधिकार आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को बिहार पदयात्रा में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और जनसेवा कार्यक्रमों को और तेज़ किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, पर्यवेक्षक अशोक दास, देबू विश्वास, युवा प्रदेश महासचिव तस्लीम आरिफ, रामविलास महतो, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष पियारुल इस्लाम, महिला जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, जिला महासचिव मोनिता कुमारी, मुखिया मोजीबुर रहमान, मोरफुल शेख, मोहम्मद नसीम आलम, जलालुद्दीन शेख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
