Search

May 10, 2026 11:26 pm

झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की बैठक में मो. नाजिर हुसैन बने कार्यकारी अध्यक्ष, संगठन मजबूत करने की तैयारी तेज।

लाड्डू बाबू आमबागान में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संघ के संथाल परगना प्रमंडल सदस्य कृष्ण कुमार यादव उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से मो. नाजिर हुसैन को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन को मजबूत करने के लिए 7 सितंबर को सुबह 10 बजे हिरणपुर डाकबंगला परिसर में तथा 8 सितंबर को अपराह्न 3 बजे लाड्डू बाबू आमबागान में प्रखंड कमिटी की घोषणा की जाएगी। बैठक में सदस्यता शुल्क पर भी विस्तृत चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार और प्रमंडल सदस्य कृष्ण कुमार यादव ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष का संकल्प दोहराया। बैठक में मो. साद्दाम हुसैन, शिला मुर्मू, दशरथ कुमार साहा, दौलत रविदास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के निर्णयों से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और मजदूरों के हितों की लड़ाई को और धार मिलेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!