Search

October 14, 2026 7:15 am

मंझलाडीह में ग्राम सभा का आयोजन, विकास कार्यों पर सहमति।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। प्रखंड के ग्राम मंझलाडीह में सोमवार को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत भव्य ग्राम सभा का आयोजन हुआ। ग्राम प्रधान मैसा पहाड़िया की अध्यक्षता में हुई इस सभा में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाना, योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और ग्राम स्तर पर विकास की ठोस रूपरेखा तैयार करना है। सभा में मनरेगा, 15वें वित्त आयोग, समाज कल्याण एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक भवन, कब्रिस्तान घेराबंदी तथा धूमकुडिया भवन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का चयन किया गया। यह निर्णय लिया गया कि इन सभी योजनाओं को 2 अक्तूबर 2025 को विशेष ग्राम सभा में पारित किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों और कर्मियों ने मिलकर ग्राम विकास का नजरी नक्शा तैयार किया और ग्राम लीडर के रूप में मीना मालतो, बबलू मालतो, जेम्स मालतो, जोसफ मालतो और बैदा पहाड़िया का चयन किया। भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति और उत्साहपूर्ण माहौल में विकास का संकल्प लिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!