Search

May 10, 2026 1:52 am

लिट्टीपाड़ा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने दिए कड़े निर्देश।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) – दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनय कुमार ने की। बैठक में थाना प्रभारी ने सभी पूजा समितियों और नागरिकों से अपील की कि पूजा आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में करें और सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पंडाल सड़क पर न बनाने और अग्निशमन यंत्र तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस ने साफ कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी या फोटो पोस्ट नहीं करेगा। इसके साथ ही सभी पूजा समितियों को प्रशासन का सहयोग करते हुए बिना भेदभाव के विजयदशमी मनाने की हिदायत दी गई। किसी भी अशांति या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। बैठक में मुखिया शिव टुडू, निपेन मंडल, कैलाश साहा, सुरेश साहा समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!