Search

May 10, 2026 12:54 am

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पाकुड़ मंडल कारा का किया निरीक्षण।

पाकुड़ : झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) शेष नाथ सिंह ने मंगलवार को पाकुड़ मंडल कारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुरुष एवं महिला वार्ड, रसोई, लाइब्रेरी, अस्पताल और लीगल एड क्लीनिक का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बंदियों से स्वास्थ्य, इलाज, पेयजल, नाश्ता, भोजन और मुकदमों में पैरवी की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव विशाल मांझी, न्यायालय कर्मी राकेश कुमार, नंदलाल पाल और जेलर दिलीप कुमार उपस्थित रहे।

img 20250916 wa0060463801676703337925

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!