पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तेतुलिया पंचायत में गुरुवार को एक किसान वज्रपात की चपेट में आने से अपनी जान गंवा बैठे। मृतक तेतुलिया गांव के निवासी नंदलाल हांसदा (50 वर्ष) थे। मृतक के पुत्र संदीप हांसदा ने बताया कि उनके पिता खेत में काम कर रहे थे, तभी हल्की बारिश के बीच अचानक वज्रपात हुआ। इस दौरान नंदलाल हांसदा झुलस कर वहीं गिर गए। घटना की सूचना पर परिजन उन्हें तुरंत पाकुड़िया सीएचसी ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया। इस हादसे से परिवार में शोक की लहर छा गई है।
Also Read: विश्व जल दिवस पर अंतर विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने जल संरक्षण का दिया संदेश।







