Search

October 12, 2026 5:42 pm

अवैध पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार — खनन विभाग की कार्रवाई जारी

 

पाकुड़ | जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर खान निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह एवं नवीन कुमार कुजूर ने गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान कशिला चेकनाका के पास अवैध रूप से पत्थर परिवहन कर रहे एक ओभरलोड ट्रैक्टर को पकड़ा गया। खनन विभाग की गाड़ी देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रैक्टर पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था और काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई माइनिंग चालान प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर पत्थर लदे ट्रैक्टर को मुफस्सिल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
खान निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार और जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह औचक जांच अभियान जारी रहेगा ताकि अवैध परिवहन पर पूर्ण रोक लगाई जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!