Search

October 12, 2026 4:38 pm

पूर्व पंचायत अध्यक्ष के निधन पर झामुमो परिवार शोकाकुल, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने दी श्रद्धांजलि।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के देवीनगर पंचायत के पूर्व पंचायत अध्यक्ष एवं झामुमो के जुझारू कार्यकर्ता स्वर्गीय नाजिर सोरेन के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद अपने सहयोगियों के साथ स्वर्गीय नाजिर सोरेन के निजी आवास गांगमुंडी पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष वदूद ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय नाजिर सोरेन एक कर्मठ, ईमानदार और समाजसेवी व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा अपने पंचायत के विकास के लिए निष्ठापूर्वक कार्य किया। उनके निधन से झामुमो परिवार ने एक सच्चा साथी और जनता ने अपना मार्गदर्शक खो दिया है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। मौके पर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मईनुद्दीन अंसारी, निरोज मड़ैया, देवीनगर पंचायत अध्यक्ष जहूर आलम, पंचायत सचिव पुलिस मुर्मू, तनवीर अख्तर, बड़कियारी पंचायत अध्यक्ष असराफुल अंसारी, उपाध्यक्ष तारिक अनवर, सफाजुल अंसारी सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय नाजिर सोरेन के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!