Search

May 4, 2026 8:05 am

विधायक निसात आलम के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं ने छठ घाट समितियों से की भेंट।

पाकुड़, विधायक निसात आलम के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव उदय लखवानी और पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार ने जिले के विभिन्न छठ घाटों की समितियों के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों से भेंट की। प्रदेश महासचिव उदय लखवानी ने कहा, छठ महापर्व लोक आस्था और प्रकृति पूजा का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी सदैव जनभावनाओं से जुड़े हर आयोजन में जनता के साथ खड़ी रहती है। जिला अध्यक्ष कुमार सरकार ने कहा, छठ घाट की स्वच्छता और सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस दिशा में पूरी मदद करेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव ए. गांगुली, जिला महासचिव कृष्ण यादव, नगर वार्ड अध्यक्ष विश्वजीत दीक्षित और कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!