Search

May 12, 2026 12:34 pm

अनुकंपा नियुक्त लिपिकों की हिंदी टंकण दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न।

प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम

पाकुड़। जिला प्रशासन, पाकुड़ के निर्देशन में सोमवार को अनुकंपा के आधार पर नियुक्त लिपिकों की हिंदी टंकण दक्षता परीक्षा पुराना समाहरणालय स्थित नीलेट प्रशिक्षण कक्ष में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 72 में से 68 लिपिक उपस्थित हुए, जबकि 4 लिपिक अनुपस्थित रहे।
परीक्षा का मुख्य उद्देश्य लिपिकों की कार्य दक्षता बढ़ाना और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं तीव्रता सुनिश्चित करना था। परीक्षा के दौरान जिला स्थापना शाखा के पदाधिकारियों ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। पूरा आयोजन निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
जिला स्थापना उप समाहर्ता त्रिभुवन कुमार सिंह ने बताया कि अनुकंपा के आधार पर सशर्त नियुक्त निम्नवर्गीय लिपिकों की वेतन वृद्धि और सेवा संपुष्टि के लिए हिंदी टंकण दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि टंकण में दक्षता से कार्यालयीन कार्यों में गति, सटीकता और पारदर्शिता आती है, जिससे जनसेवा की गुणवत्ता में सुधार होता है। इस अवसर पर स्थापना उप समाहर्ता त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी तथा जिला स्थापना कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!