Search

April 30, 2026 12:36 pm

झारखंड स्थापना दिवस पर बच्चों की कला का कमाल, समाहरणालय बना रंगों की जीवंत गैलरी।

सांसद, विधायक और उपायुक्त ने बाल कलाकारों की प्रतिभा को सराहा, झारखंड की संस्कृति को खूबसूरती से उकेरा नन्हे हाथों ने

पाकुड़| झारखंड स्थापना दिवस पर समाहरणालय परिसर शुक्रवार को कला और रंगों से सराबोर रहा। जिला प्रशासन, पाकुड़ द्वारा आयोजित बाल पेंटिंग प्रदर्शनी में नन्हे कलाकारों ने दिशोम गुरु, माटिलो टावर और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को अपने कल्पनाशील अंदाज़ में उकेरकर सबका मन मोहा। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे सांसद विजय कुमार हांसदा, विधायकगण और उपायुक्त मनीष कुमार ने बच्चों की कला की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रतिनिधियों ने कहा कि बच्चों की पेंटिंग्स न सिर्फ रचनात्मकता की मिसाल हैं, बल्कि झारखंड की परंपराओं, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती हैं।
अंशु कला केंद्र के बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स भी प्रदर्शनी का आकर्षण रहीं। जनप्रतिनिधियों ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को नई उड़ान देते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!