Search

October 10, 2026 1:16 pm

धरती आबा की 150वीं जयंती पर भाजपा का जनजातीय गौरव सम्मान समारोह, बिरसा चौक से पूरे पाकुड़ में उमड़ा सांस्कृतिक स्वाभिमान।

राजकुमार भगत

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा पाकुड़ इकाई ने बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी और विवेक वर्मन ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित कर झारखंड समेत देशभर के जनजातीय समाज की संस्कृति और विरासत को सम्मान दिया है। यह दिवस केवल जनजाति समाज का नहीं, बल्कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि भाजपा पूरे प्रदेश में 14 और 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, दीप प्रज्वलन और विभिन्न आयोजन करेगी। पाकुड़ जिले में भी शोभायात्रा और जनजातीय स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि धरती आबा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह कर भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। वे देश के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!