Search

November 21, 2025 10:17 pm

अभाविप ने ‘बिरसा कप’ फुटबॉल प्रतियोगिता का किया आयोजन।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) महेशपुर इकाई ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के पावन अवसर पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता ‘बिरसा कप’ का भव्य आयोजन किया। समारोह का शुभारंभ नगर अध्यक्ष सरोज पांडे ने किया। उन्होंने बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन‑विचारों पर प्रकाश डाला। पांडे ने कहा, “बिरसा मुंडा ने जल‑जंगल‑जमीन और जनजातीय अधिकारों की रक्षा के लिये ‘उलगुलान’ आंदोलन का नेतृत्व किया। उनका नारा ‘अबुआ दिशुम, अबुआ राज’ आज भी युवाओं के लिये प्रेरणा है। प्रतियोगिता में स्थानीय कई टीमों ने भाग लिया। खेल के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया गया।
अभाविप महेशपुर के नगर मंत्री रोहित यादव, सह‑नगर मंत्री परेश घोष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सन्नी तिवारी, जॉन सोरेन, राहुल मिश्रा, धनंजय साह, बिक्की राय, गुंजन तिवारी, सौरव तिवारी, आमोद हेंब्रम, जसाया हंसदा, सोनू सोरेन, अनिल टुडू, प्रदीप किस्कू, रामदास मुर्मू, प्रलेश मुर्मू, कमलेश मुर्मू, फिरोज टुडू, कॉर्नेलियस मुर्मू तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
सभी ने इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की अपील की।
समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहाँ उपस्थित सभी ने बिरसा मुंडा के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

img 20251115 wa00186998373712335172187
img 20251115 wa00208700456720153504452

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर