Search

March 3, 2026 8:29 pm

पाकुड़ में जिला स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप सफलतापूर्वक आयोजित

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 के तहत मंगलवार को जिला स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप का आयोजन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पाकुड़ राज+2 में सफलतापूर्वक हुआ। विद्यार्थियों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के प्रति समझ और कौशल बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों के चयनित चैंपियन छात्र-छात्राओं ने दो पालियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला शिक्षा पदाधिकारी सुश्री अनीता पूर्ति ने किया। डीईओ ने कहा कि “विजेताओं का चयन पूरी पारदर्शिता से किया जा रहा है, ताकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाकुड़ जिले का प्रदर्शन मजबूत हो।” जिला स्तरीय विजेता अब 24 से 29 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ICT चैंपियनशिप में पाकुड़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य राजू नंदन साहा ने बताया कि प्रतियोगिता की पूरी प्रक्रिया नियमबद्ध और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई। मुकेश जी ने सभी प्रतिभागी छात्रों और उनके साथ आए शिक्षकों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की।
चैंपियनशिप के संचालन में निर्मल कुमार ओझा, अब्दुल्ला बिस्वास, सुदीप कुमार साहा और जय प्रकाश यादव ने वीक्षक एवं कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी निभाते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

img 20251118 wa0039747711010565983956
img 20251118 wa00377388334091012778740

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर