Search

March 17, 2026 8:21 am

सेंट जोसेफ स्कूल के प्रियांशु का झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन, स्कूल में खुशी की लहर।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2025-26 के लिए अंडर-16 (बालक) क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। घोषित 16 सदस्यीय टीम में पाकुड़ स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के वर्ग-9 के छात्र प्रियांशु कुमार का भी चयन हुआ है। उनके चयन की खबर मिलते ही पूरे स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल के प्रिंसिपल रेव. फादर सिरील सोरेन, प्रशासनिक फादर कार्नोलियस हेंब्रम, सह-प्रिंसिपल फादर राजेश मरांडी तथा खेल शिक्षक संजय भगत ने प्रियांशु को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल ने कहा कि प्रियांशु के चयन से स्कूल का मान बढ़ा है और यह पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है। खेल शिक्षक संजय भगत ने बताया कि प्रियांशु बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और लगातार मेहनत से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। प्रियांशु ने बताया कि 7 दिसंबर से विजय मर्चेंट ट्रॉफी का आयोजन उड़ीसा के कटक में होगा, जिसमें झारखंड टीम का मुकाबला मुंबई, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और मणिपुर जैसी मजबूत टीमों से होगा। चयन की इस उपलब्धि पर स्कूल के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर