Search

October 25, 2026 9:48 pm

पनीर – मक्खन के अवैध निर्माण फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी का छापा, परिसर हुआ सील

हजारीबाग। जिला उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निदेर्शानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो० मंजर हुसैन द्वारा पूणार्पानी, चुरचू स्थित अनिल सिंह के खाद्य परिसर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया मिलावटी पनीर एवं मक्खन निर्माण की पुष्टि पाई गई। संदिग्ध पनीर और मक्खन के नमूने लेकर कर राज्य खाद्य जाँच प्रयोगशाला, नामकुम भेजने का काम किया गया। बताया जा रहा है कि कुल 1.3 क्विंटल मिलावटी पनीर, लगभग 40 लीटर मक्खन एवं 10 किलो मक्का स्टार्च जब्त कर चरही थाना में सुरक्षित रखा गया है, जिसे जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नष्ट किया जाएगा।

img 20251201 wa00451585693638007145481

अत्यधिक गंदगी में खाद्य पदार्थों के निर्माण तथा बिना FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन के खाद्य कारोबार संचालित करने जैसे गंभीर उल्लंघनों के कारण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत उक्त परिसर को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। आरोपी पर कार्रवाई भी की जा रही है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा इस करवाई के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में खलबली मच चुकी है। आम जनता से अपील की है कि यदि किसी प्रतिष्ठान से खराब गुणवत्ता या मिलावटी खाद्य सामग्री प्राप्त होती है, तो तुरंत शिकायत दर्ज कराए। साथ ही ऐप के माध्यम से भी विभाग को तत्काल सूचना भेजी जा सकती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!