Search

April 28, 2026 5:23 am

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा का हाल जानने रिम्स पहुंचे विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी।

इकबाल हुसैन

पाकुड़िया : झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रांची स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति की जानकारी लेने सोमवार को महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी रिम्स पहुंचे। विधायक ने अस्पताल में मोतीलाल हांसदा से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विधायक प्रो. मरांडी ने कहा कि मोतीलाल हांसदा झामुमो के वरिष्ठ, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनकी सदैव मजबूत आवाज रही है। आंदोलन के समय से ही उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विधायक ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि “ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जल्द स्वस्थ होकर लौटें और पुनः पूरे उत्साह से संगठन और समाज के लिए कार्य करें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!