Search

October 3, 2026 5:21 am

आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं उपायुक्त, बच्चों के पोषण और गर्भवती महिलाओं की जांच पर दिया जोर

पाकुड़। हिरणपुर प्रखंड के हाथकाठी आंगनबाड़ी केंद्र का मंगलवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, एएनसी जांच और अन्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त ने सेविका से केंद्र में पंजीकृत बच्चों और लाभार्थियों से संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बच्चों की नियमित उपस्थिति, केंद्र की स्वच्छता और पोषण व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण और प्रारंभिक विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए केंद्रों का संचालन पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं को नियमित रूप से बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!