हिरणपुर (पाकुड़): डांगापाड़ा – मोहनपुर पथ के देवापाड़ा निकट बीते नो दिसम्बर को बाइक की चपेट में आने से गांव के ही बाहामुनि टुडू (50) गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। जिसकी इलाज के दौरान गुरुवार रात बहरमपुर बंगाल स्थित अस्पताल में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतका पाकुड़ जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक ई रिक्शा में चढ़ रही थी कि दिन के 12 बजे डांगापाड़ा की ओर से तेज गति से जा रहे बिना नम्बर के बाइक ने धक्का मार दिया। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क में गिर पड़ी। वही चालक डांगापाड़ा निवासी देवकुमार यादव घटना के बाद बाइक छोड़कर भाग निकला।उधर घायल महिला के स्वजनों द्वारा इलाज के लिए तत्काल सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया था। जहां महिला की गम्भीर अवस्था देख तत्काल रेफर कर दिया था। इसके बाद घायल महिला को बहरमपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मौत हो गई। मृतका के स्वजनों द्वारा शव को अपने घर मे लाया गया था। इसके बाद तुरन्त इस घटना की सूचना शुक्रवार को पुलिस को दी गई। समाचार लिखे जाने तक शव की पोस्टमार्टम को लेकर स्वजनों द्वारा पाकुड़ ले जाने की तैयारी किया जा रहा था। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना की सूचना मिली है। शव की पोस्टमार्टम को लेकर पाकुड़ भेजा जा रहा है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।





