अमड़ापाड़ा। कड़ाके की ठंड के बीच लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने जरूरतमंदों को बड़ी राहत दी है। विधायक के सौजन्य से झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य हाजी समद अली के नेतृत्व में अमड़ापाड़ा प्रखंड के जराकी और बासमती पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों में सैकड़ों गरीब, असहाय महिलाओं और बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में हाजी समद अली ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए विधायक हेमलाल मुर्मू के निर्देश पर लगातार जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाया जा रहा है, ताकि शीतलहर के दौरान गरीब और असहाय लोग ठंड से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि मानवीय सरोकार के तहत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कंबल पाकर महिलाओं और बुजुर्गों ने विधायक हेमलाल मुर्मू के प्रति आभार जताया। लाभुकों ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में कंबल मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा और प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने बताया कि विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से अमड़ापाड़ा प्रखंड के सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से कंबल वितरण किया जा रहा है। जरूरतमंदों के बीच इस पहल की सराहना हो रही है।
मौके पर युवा मोर्चा जिला सचिव अमित भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव दिलीप मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष थॉमस मुर्मू व कालिदास मुर्मू, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, जिला कार्यकारिणी सदस्य मंटू भगत, नारायण भगत, संजीत भगत, फिलीप मुर्मू, प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, प्रखंड संयुक्त सचिव संतोष भगत, वरिष्ठ कार्यकर्ता तनवीर अली, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष नाजिर अंसारी, प्रखंड सचिव बजल टुडू, जराकी पंचायत अध्यक्ष अशोक हेम्ब्रम, अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत अध्यक्ष चारलेश मरांडी, बासमती पंचायत अध्यक्ष सुनील मुर्मू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।






