Search

April 27, 2026 5:36 am

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति के लिए विभिन्न लैंप्स का किया औचक निरीक्षण।

जिले में चल रही धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया के दौरान आज जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पाकुड़ प्रखंड स्थित सीतापहाड़ी, पृथ्वीनगर, चेंगाडांगा लैंप्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने अधिप्राप्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का विस्तृत मूल्यांकन किया। साथ ही केंद्रों पर उपस्थित किसानों को सुविधा एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उपायों की भी समीक्षा की गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि धान अधिप्राप्ति के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी केंद्रों का नियमित निरीक्षण और पारदर्शिता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। इसके साथ ही जनता को अधिप्राप्ति प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का निर्देश भी दिया गया है। निरीक्षण के दौरान सभी प्रकार की पंजियों का संधारण व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।साथ ही अधिप्राप्ति केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा का एक प्वाइंट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया, ताकि सीसीटीवी के माध्यम से भी निरंतर निगरानी रखी जा सके और अधिप्राप्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!