पाकुड़ परिसदन में शुक्रवार को झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति के सभापति सह जदयू विधायक सरयू राय एवं जरमुंडी के भाजपा विधायक देवेंद्र कुमार का जदयू कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष गौतम मंडल ने शहर और जिले से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके समाधान को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सभी को एकजुट होकर आमजनों की समस्याएं सुनते हुए उनके हक-अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा। जिला अध्यक्ष ने पार्टी के सदस्यता अभियान को और गति देने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने उनके मार्गदर्शन में सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष गौतम मंडल के साथ जिला उपाध्यक्ष अनिल कश्यप, सचिव जय शाह, कार्यसमिति सदस्य संजय मंडल, जिला प्रवक्ता अमन भगत, नगर अध्यक्ष बपन मंडल, कार्यसमिति सदस्य रूपम, मेघनाथ घोष और सुमन घोष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।





