Search

May 5, 2026 3:33 am

झामुमो जिलाध्यक्ष ने लोगो के बीच किया कंबल का वितरण।

हिरणपुर (पाकुड़): गुरुजी के जन्मोत्सव पर सोमवार को झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने सरकारी मवेशी हाट परिसर में शिविर आयोजित कर सेकड़ो गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। शिविर में हिरणपुर प्रखण्ड के सभी 14 पंचायत सहित लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के चार पंचायत के महिला पुरुष उपस्थित थे। कंबल मिलने के बाद सभी लोगो मे उत्साह का माहौल देखा गया। इसमे वृद्ध व असहाय लोगो की उपस्थिति काफी देखी गई। जो दूरदराज से आकर कम्बल लेने की प्रतीक्षा में थे। जिसे कम्बल मिलने के बाद काफी संतुष्ट देखा गया ।झामुमो जिलाध्यक्ष ने बताया कि राजमहल सांसद विजय हांसदा व लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से क्षेत्र के गरीब असहाय लोगो के लिए कंबल उपलब्ध कराया गया है। जिससे कि इस ठंड से लोगो को राहत मिल सके। ठंड को देखते हुए जिले भर में करीब आठ से नो हजार गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है। गांव गांव में झामुमो कार्यकर्ताओ द्वारा वितरण कार्य को की जा रही है। इस अवसर पर जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी , प्रखण्ड अध्यक्ष इसहाक अंसारी , जावेद आलम , अब्दुल गनी , सगीर अंसारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!