Search

October 4, 2026 8:49 pm

वर्षों की गंदगी से विद्यालय को मिली मुक्ति, प्रबंधन समिति ने संभाली स्वच्छता की कमान।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): सुंदरपुर स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में वर्षो से पड़े गंदगियों को प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय यादव ,सदस्य विश्वरूप सेन के नेतृत्व में रविवार को साफ कराया गया। विद्यालय में करीब 1120 छात्र छात्राएं नामांकित है।इसमे विद्यालय परिसर में आठ शौचालय है। जिसमे काफी गन्दगी फैली हुई थी। जिससे काफी दुर्गंध फैल रहा था। वही दरवाजा भी जीर्ण अवस्था है। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में पूरी तरह गन्दगी फैला हुआ था। जिससे बच्चो को काफी कठिनाई हो रही थी। शौचालय में पानी टँकी न रहने से बच्चो को पानी की काफी परेशानी झेलना पड़ रहा था। इसको लेकर विद्यालय अवकाश के दिन पूरी तरह इसे साफ कराया गया। बीते दो माह पूर्व निर्वाचित हुए अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय परिसर में काफी गन्दगी फैली हुई थी। जिसे साफ कराया गया। वही पुस्तकालय निकट रहे गंदगियों को भी जल्द ही साफ कर दिया जाएगा। विद्यालय में स्वच्छ वातावरण निर्माण को लेकर यह पहल की गई है। जो नियमित रूप से संचालित होगी। वही प्रधानाध्यापिका एलिजाबेथ केरकेट्टा ने बताई की बीते एक वर्ष से विद्यालय विकास मद की राशि उपलब्ध नही हुई है। इसलिए काफी दिक्कतें आ रही है। बहरहाल सभी विद्यालयों में प्रबंधन समिति द्वारा इस तरह की पहल होना आवश्यक है। जिससे कि विद्यालय स्वच्छ रह सके। वही बच्चो की उपस्थिति को लेकर भी समिति को जवाबदेही तय करना आवश्यक है , पर बिडम्बना यह है कि अधिकांश प्रबंधन समिति एमडीएम में उलझे रहते है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!