Search

May 5, 2026 2:11 am

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर में युवा चेतना का संचार, भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम।

पकड़िया। उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर, पकड़िया में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धनंजय शाह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 25 भैया-बहनों ने भाग लेकर स्वामी विवेकानंद के विचारों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और चरित्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में कक्षा अष्टम की बहन सावन दास ने प्रथम स्थान, कक्षा सप्तम की रिमि दास ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा षष्ठ के भैया माहित वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर प्रमुख रॉकी पाल द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य कुशल कुमार आचार्य ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारने, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य-दीदी सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

img 20260112 wa00412767420367869551281
img 20260112 wa00401901253947895527077

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!