Search

March 10, 2026 7:02 am

भाजपा को मिलेगी नई मजबूती, नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को मंजुलता ने दी बधाई

संजय कुमार गुप्ता
पांकी / पलामू।

भारतीय जनता पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पार्टी ने झारखंड प्रदेश को नया नेतृत्व सौंपा है। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को भाजपा नेत्री सह महिला मोर्चा की प्रदेशजी प्रवक्ता मंजुलता ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मंजुलता ने अपने बधाई संदेश में कहा कि आदित्य साहू का राजनीतिक सफर एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू होकर राज्यसभा सांसद और अब प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचना उनकी मेहनत, निष्ठा और ईमानदारी का प्रमाण है। यह सफर न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि आदित्य साहू ने संगठन में रहकर निरंतर कार्य किया है और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बनाए रखा है। इसी का परिणाम है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मंजुलता ने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से झारखंड में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा नई ऊंचाइयों को छुएगा।

मंजुलता ने आगे कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा झारखंड की जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाएगी। आने वाले समय में पार्टी प्रदेश की राजनीति में एक निर्णायक भूमिका निभाने की ओर अग्रसर होगी।

अंत में उन्होंने ईश्वर से आदित्य साहू के सफल, सक्रिय और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व प्रदेश में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नया आत्मविश्वास प्रदान करेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर