Search

June 13, 2026 6:37 pm

मेदिनीनगर में रामायण रामलीला का भव्य आयोजन, गोमाता संरक्षण को समर्पित होगा कार्यक्रम

पत्रकार अंकित कुमार लाल


मेदिनीनगर:
सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं गोमाता के गौरव हेतु मेदिनीनगर में रामायण रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 22 जनवरी 2026 से 02 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन संध्या 7 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर, हॉस्पिटल चौक, मेदिनीनगर (डालटनगंज) परिसर में किया जाएगा। रामलीला के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
इस आयोजन के मुख्य आयोजक एवं संरक्षक श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह), निवर्तमान उपमहापौर, मेदिनीनगर नगर निगम हैं। उन्होंने बताया कि यह रामलीला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र होगी, बल्कि समाज में गोसेवा एवं सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूत करेगी।
शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

img 20260121 wa00908555597322715065510

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!