Search

January 23, 2026 8:03 am

नगर निगम की अनदेखी से वार्ड 30 में जल संकट गहराया, राजद ने उठाई आवाज

पत्रकार अंकित कुमार लाल



मेदिनीनगर: वार्ड संख्या 30 में लंबे समय से व्याप्त जल संकट को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद), झारखंड प्रदेश के पदाधिकारी ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजद की ओर से विभागीय अदूरदर्शिता ओर विधायक-सांसद की निष्क्रियता, मेदिनीनगर नगर निगम को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि वार्ड 30 के कई मोहल्लों में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि पानी की आपूर्ति अनियमित है और कई स्थानों पर घंटों इंतजार के बाद भी साफ पानी उपलब्ध नहीं हो पाता। नालियों का दूषित पानी पहले आने और बाद में साफ पानी मिलने से लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
राजद नेता ने आरोप लगाया कि नगर निगम की लापरवाही के कारण आम जनता मूलभूत सुविधा से वंचित है। उन्होंने मांग की है कि वार्ड 30 में जलापूर्ति व्यवस्था की तत्काल जांच कर नियमित और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
पत्र के अंत में चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

image editor output image1548534141 17691063611797976317901071894644

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर