Search

January 24, 2026 12:37 am

सिजानो पर्व पर शीतल षष्टी मां की पूजा, हिरणपुर में उमड़ा श्रद्धा और परंपरा का सैलाब।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): सिजानो पर्व पर शुक्रवार को बंगाली समुदाय के महिलाओ द्वारा शीतल षष्टी मां की पूजा अर्चना किया। उधर इस पर्व को लेकर बाजार ,चौक चौराहे व गांवो में काफी मात्रा में मछली की बिक्री हुई। बंगाली समुदाय के लोग इस पर्व को वर्षो से परम्परागत रूप से मनाते आ रहे है। जिसमे स्वच्छता को विशेष ध्यान दी जाती है। घर के गृहणियों द्वारा नए वस्त्र पहनकर दिन को भोजन बनाती है। जिसमे चावल सहित कई प्रकार के व्यंजन बनाती है। वही एक स्वच्छ बर्तन में सिजानो पकाती है। जिसमे सब्जियों द्वारा विभिन्न प्रकार के दलहन व अन्य खाद्य वस्तुओं को डाला जाता है। व्यंजन बनाने का कार्य शाम तक निरन्तर चलते रहता है। इसके बाद देरशाम घर के लोड़ी पाती को साफ जल से धोकर घर के अंदर रखा जाता है व गृहणी इसकी पूजा करती है। वही बनाये गए व्यंजन को स्वच्छ कपड़ा से ढककर रख दिया जाता है। जिसका सेवन अगले दिन किया जाता है। पर्व को लेकर महिलाओ में काफी उल्लास देखी गई। जो विभिन्न प्रकार के व्यंजन के साथ साथ पूजन कार्य को भी किया गया। उधर इस पर्व को लेकर हिरणपुर बाजार सहित तोड़ाई , देवपुर , गोपालपुर व डांगापाड़ा में मछलियों की बिक्री में काफी तेजी आई। सुबह को 600 रुपये प्रति किलो की दर से मछली बिकी। जहां मछली खरीदारी के लिए लोगो की भीड़ देखी गई। इस वर्ष उक्त गांवो व चौक चौराहे पर करीब एक टन से भी ज्यादा मछलियों की बिक्री हुई। इसमे भी देशी मछलियों की मांग काफी थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर