Search

January 26, 2026 2:36 am

गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को किया गया सम्मानित।

एसडीओ साईमन मरांडी व सीओ कुमार अरविन्द बेदिया पहुंचे घर-घर, शॉल ओढ़ाकर जताया सम्मान

पाकुड़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशासन ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके आश्रितों को सम्मानित किया। अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी एवं अंचलाधिकारी कुमार अरविन्द बेदिया स्वयं स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के आवास पर पहुंचे और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मान प्रदान किया।
इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और बलिदान देश की सबसे बड़ी धरोहर है। उनके योगदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों तक इन बलिदानों की स्मृति को जीवित रखना हम सभी का दायित्व है। पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिवारजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। इस सम्मान से आश्रितों के चेहरे पर गर्व और संतोष साफ झलकता नजर आया।

img 20260125 wa00532138623079009394157
img 20260125 wa00528952053133205445724

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर