Search

January 27, 2026 12:13 am

लेटेस्ट न्यूज़

संविधान का सम्मान ही सच्ची देशभक्ति, प्रो. स्टीफन मरांडी

एसकेएम इंटर कॉलेज सिलेमपुर व झामुमो कार्यालयों में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

Also Read: E-paper 09-01-26

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़िया। देश का 77वां गणतंत्र दिवस महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने सोमवार को एसकेएम इंटर कॉलेज सिलेमपुर, झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर एवं नव निर्मित झामुमो प्रखंड कार्यालय पाकुड़िया में विधिवत राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह एसकेएम इंटर कॉलेज सिलेमपुर में हुई, जहां विधायक प्रो. मरांडी ने शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान का सम्मान और उसका पालन ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है, जो हर नागरिक को समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व का अधिकार देता है। युवाओं से उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इसके बाद विधायक झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पूरा परिसर ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। वहीं, पाकुड़िया स्थित झामुमो के नए प्रखंड कार्यालय में भी 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शान से तिरंगा फहराया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ गाया और महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं सिद्धो-कान्हू को याद करते हुए देशप्रेम के नारे लगाए। कार्यक्रम में झामुमो के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, अब्दुल वदूद, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, जिप सदस्य सामसुन मुर्मू, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, शिक्षक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और लोगों ने एकजुट होकर संविधान एवं लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

img 20260126 wa02055266517780768278124
img 20260126 wa02065327791238902097086

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर