कुजू। बाल विद्या मंदिर आरा कोलियरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के संग मनाया गया गणतंत्र दिवस। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना पदाधिकारी, आरा कोलियरी (सीसीएल) के राम प्रवेश पासवान शामिल हुए।

विद्यालय परिवार द्वारा उनका हर्ष के साथ स्वागत किया गया। श्री पासवान ने तिरंगा फहराकर देशवासियों सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भेंट की। अपने संबोधन ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य है। बच्चों में देशभक्ति की भावना का संचार करना विद्यालय का परम कर्तव्य है। गणतंत्र दिवस हमें संविधान का ज्ञान करता है।

इस अवसर पर श्री पासवान ने कहा कि बाल विद्या मंदिर शिक्षा के क्षेत्र में विशेष स्थान रखता है। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के विकास में यथा संभव हर सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों का वर्णन करते हुए मौजूद विद्यार्थियों से सदैव अपने दिलों में स्वतंत्रता सेनानियों को अमर बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष रति महतो, सचिव- नेमधारी महतो, कोषाध्यक्ष-महादेव मांझी, यूनियन नेता-वाहिद अंसारी। मंच का संचालन पुष्पिता कुमारी एवं सुनीता कुमारी द्वारा किया गया। मौके पर सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक मौजूद रहे।







